

30 जुलाई को शक्ति कलेक्टर ने आदेश जारी कर जिले के तीन तहसीलदारों का प्रभार बदला
मालखरौदा / शक्ति तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी को अड़भार का तहसीलदार बनाया गया है इसी प्रकार श्रीमती बिसाहीन चौहान को मालखरौदा तहसीलदार बनाया गया है जबकि लीलाधर चंद्रा जो कि मुश्किल से मालखरौदा में पदस्थ हुए 15 दिन ही हुआ है उन्हें अब शक्ति तहसील का तहसीलदार बनाया गया है ।
बता दे शक्ति में पदस्थ तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी के खिलाफ जिला अधिवक्ता संघ शक्ति ने 14 जुलाई को बैठक कर सामान्य सभा में निंदा प्रस्ताव पारित किया था साथ ही इनका शीघ्र स्थानांतरण शक्ति से अन्य जगह किए जाने की मांग आयुक्त बिलासपुर संभाग को शक्ति आगमन पर किया था सामान्य सभा की प्रस्ताव में अधिवक्ताओं ने लक्ष्मीकांत कोरी के कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, राजस्व न्यायालय की व्यवस्था फेल होने एवं अन्य अवैध प्रशासनिक कार्यों का उल्लेख किए थे ,साथ ही जिले के कलेक्टर को इस बारे में उनके स्थानांतरण के लिए लिखित में निवेदन किया गया था, ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब जिले के जिला मुख्यालय के तहसील में पदस्थ तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी के खिलाफ अधिवक्ता संघ परेशान थे तो जिले के अन्य तहसीलों में भेजने पर क्या उनका रवैया बदल जाएगा या फिर अब अड़भार क्षेत्र की जनता एवं अधिवक्ता इस तहसीलदार से परेशान होते रहेंगे यह आने वाले समय में देखने वाली बात होगी ,





This post have 0 komentar
EmoticonEmoticon