

मालखरौदा न्यूज़-
महत्वपूर्ण सूचना विद्यालयों में छात्र सुरक्षा को लेकर DPI का आदेश
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने 15 जुलाई 2026 को सभी संयुक्त संचालकों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि विद्यालय संचालन अवधि एवं छुट्टी के समय विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
मुख्य निर्देश:
1.विद्यालय बंद होने से पहले सभी कक्षाओं, शौचालयों, प्रयोगशालाओं एवं खेल मैदानों की गहन जांच की जाए।
2.जांच के बाद ही कमरों एवं मुख्य द्वार पर ताला लगाया जाए, ताकि कोई छात्र-छात्रा परिसर में न छूटे।
3.प्रतिदिन एक शिक्षक/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए, जो छुट्टी के समय परिसर का निरीक्षण कर ताला बंद करवाने का उत्तरदायित्व निभाए।
4.छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर भीड़ नियंत्रण एवं विद्यार्थियों के सुरक्षित निकास हेतु पर्याप्त शिक्षक उपस्थित रहें।
5.विद्यालय परिसर में खुले गड्ढे या बोरवेल हों तो उन्हें तत्काल बंद कराया जाए।
6.वर्षा ऋतु में खुले विद्युत तार एवं कनेक्शन की जांच कर सुरक्षित रखा जाए, किसी भी स्थिति में विद्युत तार खुले न रहें।
7.विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विद्यालय इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।



This post have 0 komentar
EmoticonEmoticon